टनकपुर में आयोजित फ्रेशर पार्टी उमंग 2024 में मशहूर अदाकारा श्वेता महरा की प्रस्तुति पर जमकर थिरके दर्शक, श्वेता नें किये मनमोहक कार्यक्रम पेश।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में आयोजित फ्रेशर पार्टी उमंग 2024 में मशहूर अदाकारा श्वेता महरा की प्रस्तुति पर जमकर थिरके दर्शक, श्वेता नें किये मनमोहक कार्यक्रम पेश।

टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को मशहूर अदाकारा श्वेता महरा टनकपुर पहुंची, जहाँ उन्होंनें उमंग 2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। मैं पहाड़ी मेरो ठुमका पहाड़ी गाने पर जमकर लोग थिरके, वंस मोर की आवाज के साथ लगातार उन्होंनें तमाम कुमाउनी गीतों में अपने अदा और नृत्य का जलवा बिखेरा। जिसमे लोग थिरकने पर मजबूर हुए, जिनमे अधिकांश संख्या डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं की रही।

आपको बता दे छात्र नेता मनीष सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उनके साथियों द्वारा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी उमंग 2024 का आयोजन किया। सामाजिक कार्यकर्ता रिपुदमन सिंह तड़ागी के मुख्य आतिथ्य व अलप महर के विशिष्ट आतिथ्य में देर शाम तक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मशहूर अदाकारा श्वेता महरा के अलावा विभिन्न लोक कलाकारों नें प्रतिभाग किया। श्वेता महरा के नृत्य के साथ ही युवा भी जमकर थिरके।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page