गंगा स्नान के दिन शारदा नदी में डूबे यूपी के पीलीभीत निवासी युवक का चौथे दिन हुआ शव बरामद, गंगा स्नान को पीलीभीत से टनकपुर आया था राहुल।

खबर शेयर करें -

गंगा स्नान के दिन शारदा नदी में डूबे यूपी के पीलीभीत निवासी युवक का चौथे दिन हुआ शव बरामद, गंगा स्नान को पीलीभीत से टनकपुर आया था राहुल।

टनकपुर (चम्पावत)। शारदा नदी में डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्तिक पूर्णिमा को शारदा नदी में स्नान करते समय नदी में डूबे युवक राहुल का चौथे दिन शनिवार की दोपहर शारदा बैराज से शव बरामद हो गया है। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा को बड़े भाई सत्यम गौतम और अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान को बरखेड़ा पीलीभीत से टनकपुर आए 23 वर्षीय राहुल वूम स्थित काकड़ घाट के निकट स्नान करते वक्त डूब गया था। जिसका आज शनिवार को चौथे दिन शारदा बैराज से शव बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page