बनबसा के ग्राम पंचायत देवीपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला घर से लापता, दो दिन बाद शुक्रवार को महिला का शव जंगल में मिला। 

खबर शेयर करें -

बनबसा के ग्राम पंचायत देवीपुरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला घर से लापता, दो दिन बाद शुक्रवार को महिला का शव जंगल में मिला।

फ़ाईल फोटो – मृतक महिला

बनबसा (चम्पावत)। शुक्रवार को ग्राम सभा देवीपुरा के धनुष पुल क्षेत्र में रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव जंगल में मिलने से लोगो में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगो के मुताबिक बुजुर्ग महिला दो दिनों से घर से लापता थी। जिसका शव शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे जंगल में क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। स्थानीय लोग बाघ के हमले से महिला की मौत होनें की सम्भावना व्यक्त कर रहें है। पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उपजिला चिकित्सालय भेज दिया। इस आशय की जानकारी बनबसा पुलिस से शुक्रवार की दोपहर दो बजे प्राप्त हुई।

स्थानीय लोगों नें बताया 70 वर्षीय शकुन्तला देवी पत्नी स्व मानी चंद धनुष पुल में बने कमरे में पिछले तीन चार वर्ष से अकेले रह रही थी। महिला मूलतः नेपाल की निवासी हैं । महिला के दो पुत्र ओर एक पुत्री बताये जा रहें है। दो दिन पूर्व शकुन्तला देवी लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी, जिसका शुक्रवार को शव बरामद हुआ।थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि बुजुर्ग महिला शंकुतला देवी दो दिन से घर पर नहीं है। दो दिन पूर्व उसको दिन के समय ग्रामीणों ने जंगल जाते हुए देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में महिला की तलाश शुरू कर दी, जहां झाड़ियों में महिला का क्षत विक्षत शव मिला। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत होना प्रतीत होता है।ग्रामीण बाघ के हमले से मौत होनें की आशंका व्यक्त कर रहें है। वहीं वन विभाग के वन बीट अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि झांड़ीयो में महिला का शव मिला है लेकिन जंगली जानवर के द्वारा उसकी मौत हुई है या नहीं, इसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page