शारदा घाट पर पुलिस टीम की बहादुरी, 10 वर्षीय बालक को शारदा नदी में डूबने के दौरान बचाया, स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों ने बचाव दल की करी प्रशंशा।

खबर शेयर करें -

शारदा घाट पर पुलिस टीम की बहादुरी, 10 वर्षीय बालक को शारदा नदी में डूबने के दौरान बचाया, स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों ने बचाव दल की करी प्रशंशा।

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को शारदा घाट पर ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम ने अद्भुत सतर्कता और साहस का परिचय देते हुए एक 10 वर्षीय बालक अवधेश पाल को सुरक्षित बचा लिया। बालक अवधेश पाल, पुत्र अमर सिंह पाल, निवासी ग्राम लस्करपुर, तहसील बिल्सी, जनपद बदायूं का रहने वाला है।

घटना के दौरान बालक नदी के तेज बहाव के चलते खतरे में आ गया था, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत कार्रवाई की और बहादुरी दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल भुवन मेहरा, कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल विशाल कबडवाल, गोताखोर रविंद्र कुमार, पीआरडी सूरज शर्मा एवं योगेश कुमार मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के इस साहसिक और त्वरित कार्य की जमकर सराहना की है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page