परिवहन निगम में नियमितीकरण की मांग को लेकर शिष्ट मंडल ने केंद्रीय मंत्री सुबोध उनियाल से की मुलाकात, सौपा ज्ञापन।
बनबसा (चम्पावत)। उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ ने मंगलवार को बनबसा एनएचपीसी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नियमितीकरण सब कमेटी के अध्यक्ष सुबोध उनियाल से परिवहन निगम में संविदा विशेष श्रेणीचालक परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में भेंट कर वार्ता की।प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री से वर्तमान में सरकार द्वारा नियमितीकरण की जो प्रक्रिया चलाई जा रही है उसमें उत्तराखंड परिवहन निगम की कर्मचारियों को सम्मिलित करने की मांग रखी। मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सब कमेटी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए एवं प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया। परिवहन मजदूर संघ ने कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन सिंह रावत का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपचंद शाह, क्षेत्र संगठन मंत्री कुणाल राठौर, शाखा मंत्री रवि कुमार, संगठन मंत्री मनीष कुमार, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

