हाथी ने मचाया उत्पात – ग्राम पंचायत नायकगोठ में दुकान का तोड़ा शटर, सामान किया क्षतिग्रस्त, गेट भी तोड़ा।

खबर शेयर करें -

हाथी ने मचाया उत्पात – ग्राम पंचायत नायकगोठ में दुकान का तोड़ा शटर, सामान किया क्षतिग्रस्त, गेट भी तोड़ा।

➡️ उचोलीगोठ, गेंडाखाली के बाद अब नायकगोठ में हाथी का आतंक.

टनकपुर (चम्पावत)। जंगल से लगे गांवों में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, शनिवार रात पूर्णागिरि मार्ग से लगे ककरालीगेट और नायक गोठ गांव में हाथी ने घुस कर जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है हाथी ने नायकगोठ गांव में कपिल शर्मा की दुकान का शटर तोड़ दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया, वही मनु पाल सक्सेना की कच्ची झोपड़ी व बिशन सिंह बिष्ट का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पूर्व ककराली गेट के भोटिया पड़ाव गांव में हाथी ने घुस कर ग्रामीणों की आम, गन्ने और केले की फसल को तहस-नहस कर दिया। जाग होने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। नायकगोठ की ग्राम प्रधान कंचन देवी ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग लाइन दुरुस्त करने व ग्रामीणों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page