पुलिस कप्तान रेखा यादव ने माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र व ठुलीगाढ़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार को पुलिस कप्तान रेखा यादव द्वारा माँ पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र ठुलीगाढ़ व चौकी ठुलीगाढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने एवं आने-जाने वाले लोगों की प्रभावी चेकिंग करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माँ पूर्णागिरि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

