निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान की पहल लगातार ला रहीं है रंग, इस बार 13 छात्रों का सरकारी नौकरी में हुआ चयन।
टनकपुर (चम्पावत)। निशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के तहत अध्ययन करने वाले 13 छात्रों के विभिन्न सरकारी पदों पर चयन होने पर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से एक सादे समारोह में सभी छात्रों को मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 छात्रों का चयन उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर हुआ है, जबकि एक छात्र का चयन सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है।
उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित छात्रों में सौरभ नेगी, आकाश कुमार, गिरीश सिंह बोरा, विशाल कुमार, सागर कालोनी, मोहित जोशी, सागर कुमार, अभिषेक कुमार, मदन सिंह मेहरा, संजय सिंह सावंत, शुभम कुमार और पंकज बोरा शामिल हैं। वहीं साहिल प्रसाद का चयन सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर हुआ है।
नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ‘पिंकी’ ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून का सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। अब मेहनती और योग्य युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियों में अवसर मिल रहा है। उन्होंने निःशुल्क पुस्तकालय समिति की ओर से मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
छात्रों के चयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित नागरिक पुस्तकालय अभियान के संरक्षक राज भट्ट (CO, Elara Capital London), जिला समन्वयक अनिल चौधरी, मेघराज देवपा, नरेंद्र लडवाल, हर्षवर्धन रावत, हंसराज देवपा, रोहिताश अग्रवाल, अमित जोशी, दरबान सिंह मेहर, धीरज मोनी, भुवन सिंह कठायत, रिपुदमन सिंह तड़ागी, क्षितिज वर्मा, राकेश जोशी तथा डॉ. विनोद जोशी सहित कई लोगों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की ।

