कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत, पूर्व विधायक के नेतृत्व में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत, पूर्व विधायक के नेतृत्व में स्वागत समारोह का हुआ आयोजन, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प।

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को नगर कांग्रेस कार्यालय खर्कवाल गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज मिश्रा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष प्रिया रावत एवं यूथ ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आदिल का माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को मिलकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करना होगा।

बैठक का संचालन हेम चंद्र जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश पाण्डेय, बच्ची सिंह महर, डॉ. विनोद कुमार जोशी, चन्दन बिष्ट, सौरभ गिरी, संजय अग्रवाल, खालिद अंजुम, हरीश जोशी, रूपेश कुमार, गौरव जोशी, आशिफ खान, दीपक पाण्डेय, अबरार हुसैन, अमित जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनीषा जोशी, करन सिंह, मानिक चन्द सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page