दयानन्द इण्टर कॉलेज टनकपुर में इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत।

खबर शेयर करें -

दयानन्द इण्टर कॉलेज टनकपुर में इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में दयानन्द इण्टर कॉलेज का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि इस वर्ष इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है। विद्यालय के सभी छात्र न केवल उत्तीर्ण हुए बल्कि अधिकांश ने सम्मानजनक अंक प्राप्त किए । *इण्टरमीडिएट* की योग्यता सूची में प्रथम स्थान पर *निर्मला गुरौ ने 83.4%* द्वितीय स्थान पर *राधिका* *सक्सेना ने 73%* और तृतीय स्थान पर *सागर मौर्य ने 71%* अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए *हाईस्कूल* के विद्यार्थियों ने भी अपनी मेधा का परिचय दिया, जिसमें प्रथम स्थान पर *आदित्य सिंह ने 83%* द्वितीय स्थान *प्राची ने* *79.4%* तृतीय स्थान पर *एकांशु ने 70%* अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि और हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट के शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य एवं प्रधानाचार्या जी ने मेधावी छात्र- छात्राओं को हार्दिक बधाई दी । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार है एवं यह उपलब्धि उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। और विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की इस उच्च गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए संकल्पित है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page