मुख्य मंदिर मे बेहोश हुई महिला कों तीन किमी पैदल रास्ते पर एसडीआरएफ द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से लाकर भेजा गया अस्पताल, लेकिन नहीं बच सकी जान।

खबर शेयर करें -

मुख्य मंदिर मे बेहोश हुई महिला कों तीन किमी पैदल रास्ते पर एसडीआरएफ द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से लाकर भेजा गया अस्पताल, लेकिन नहीं बच सकी जान।

टनकपुर (चम्पावत)। मां पूर्णागिरि धाम में हृदय गति रुकने से महिला की मौत हो गयीं। हालांकि तीन किमी पैदल रास्ते पर एसडीआरएफ द्वारा साहसिक पहल करते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गयीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई एक महिला का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मृतक 60 वर्षीय महिला शीला देवी पत्नी बाबूराम निवासी कासगंज उत्तर प्रदेश काली मंदिर पहुंची थीं। जहां वे अचानक छाती में दर्द होने पर चक्कर आने से गिर गईं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई। एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा महिला को नजदीकी मेडिकल कैंप में ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम द्वारा 108 के माध्यम से महिला को टनकपुर रेफर कर दिया। टनकपुर पहुंचने से पूर्व हुई महिला ने दम तोड़ डॉक्टर उमर ने बताया कि महिला की उप जिला चिकित्सालय लाने से पूर्व ही मौत हो गई थी। परिजन महिला का शव लेकर अपने घर चले गए।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page