विपक्ष को सद्बुद्धि देने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनि मंदिर में हवन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, की गयी आध्यात्मिक पहल।
टनकपुर (चम्पावत)। विपक्ष द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी पर आरोप–प्रत्यारोप लगाकर सरकार की छवि धूमिल करने तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में जनता को गुमराह करने जैसे कृत्यों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आध्यात्मिक पहल की गई। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में शनि मंदिर में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विपक्ष को सद्बुद्धि प्राप्त हो, ऐसी कामना की गई।
हवन कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहतास अग्रवाल, जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कॉलोनी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता यादव तथा मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया की भी सक्रिय सहभागिता रही। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कार्यों पर जनता के विश्वास को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


