बनबसा में दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं से बचाव के लिए पुलिस व महादेव गौ सेवा उपचार केंद्र बनबसा द्वारा आवारा गौ वंशीयो के बांधी जा रहीं है रिफलेक्टर बेल्ट।

खबर शेयर करें -

बनबसा में दुर्घटनाओं की सम्भावनाओं से बचाव के लिए पुलिस व महादेव गौ सेवा उपचार केंद्र बनबसा द्वारा आवारा गौ वंशीयो के बांधी जा रहीं है रिफलेक्टर बेल्ट।

बनबसा (चम्पावत)। सड़कों पर आवारा घूमते गौवंशीय अक्सर दुर्घटनाओं का सबब बन रहें है। जिसका संज्ञान लेते हुए बनबसा पुलिस और महादेव गौ सेवा उपचार केंद्र नें रिफलेक्टर बेल्ट बांधे जाने का अभियान शुरू किया है। ताकि अँधेरे में भी गौवंशीय दूर से दिखाई दे सके।

बनबसा में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाड़ के नेतृत्व में संयुक्त रूप से इस अभियान का आगाज किया गया है, जों आगे भी जारी रहेगा।

इसा दौरान थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाड़ के अलावा महादेव गौ सेवा उपचार केंद्र के नरेश विश्वकर्मा, वरुण वाल्मीकि, राज किरण वाल्मीकि, होरीलाल और नरेश मुरारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page