टनकपुर में दो दिवसीय ‘लोक कल्याण मेला’ आयोजित, पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में दो दिवसीय ‘लोक कल्याण मेला’ आयोजित, पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर।

टनकपुर (चंपावत)। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में मंगलवार को नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभागार में दो दिवसीय ‘लोक कल्याण मेला’ आयोजित किया गया। मेले का उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों, फेरी व्यवसायियों एवं उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

नगर पालिका चेयरमेन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए लाभार्थियों से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण, क्रेडिट कार्ड एवं अन्य वित्तीय सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही फेरी व्यवसायियों को डिजिटल लेन-देन और आधुनिक तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, श्रमिक पंजीकरण योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी मौके पर ही प्रारंभ की गई। कार्यक्रम के दौरान बैंकों, सरकारी विभागों एवं फेरी व्यवसायियों के बीच एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवसायियों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। बैंक अधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों के समाधान संबंधी जानकारी भी प्रदान की।

मेले में सभासद दिनेश कुमार, दिलदार अली, शैलेंद्र सिंह, श्री चर्चित शर्मा, हेमंत टंडन सहित नगर पालिका परिषद चम्पावत के सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, सुमित आर्य, ललित मोहन, कंचन बोहरा, कोमल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। लोक कल्याण मेले के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और फेरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page