पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल- माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में ईको ब्रिक्स तैयार किये जाने का कार्य जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में ईको ब्रिक्स तैयार करने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 09 में समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा सुनीता सक्सेना के नेतृत्व में प्लास्टिक कचरे को बोतलों में भरकर ईको ब्रिक्स बनाए जा रहे हैं। यह पहल न केवल प्लास्टिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी कर रही है। तैयार किए जा रहे ईको ब्रिक्स का उपयोग भविष्य में विभिन्न निर्माण व सजावटी कार्यों में किया जा सकेगा।
समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया कि ईको ब्रिक्स के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शानदार और अनुकरणीय पहल बताया है। इस दौरान सुनीता सक्सेना, संतोष देवी, आशा देवी, मंजू देवी, हीराकली देवी, नीलम मिश्रा, मधु देवी, उषा देवी, सोनी देवी, वंशिका, विवान, पीहू, मयंक और खीमादेवी मौजूद रही।

