शारदा कॉरीडोर योजना के अंतर्गत पूर्णागिरी मार्ग से मुख्य शारदा नदी तक नाले का निर्माण नाले के बीचों बीच बनाएं जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

शारदा कॉरीडोर योजना के अंतर्गत पूर्णागिरी मार्ग से मुख्य शारदा नदी तक नाले का निर्माण नाले के बीचों बीच बनाएं जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। शारदा कॉरीडोर योजना के अंतर्गत पूर्णागिरी मार्ग से मुख्य शारदा नदी तक नाले का निर्माण नाले के बीचों बीच बनाएं जाने की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता सतीश पांडे ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। जिसमे ग्रामीणों की सुविधाओं का ध्यान दिए जाने की मांग की गयीं हैं।

सीएम व डीएम को भेजे गए ज्ञापन के मुताबिक शारदा कॉरीडोर योजना के तहत पूर्णागिरी मार्ग से मुख्य शारदा नदी तक हो रहे नहर निर्माण का कार्य गांव से 50 मीटर छोड कर किया जाने की मांग की गयीं हैं।बताया कि ग्रामसभा थ्वालखेडा तीन तरफ से किरोडा नाले से व एक तरफ शारदा नदी से घिरा है, उक्त कार्य किरोडा नाले के बीचों बीच न होकर गांव के किनारे से किया जा रहा है। जिससे किरोडा नाला कभी भी गांव की ओर रूख कर सकता है, नाले के दोंनो और नहर निर्माण होने से थ्वालखेंडा ग्रामसभा में निवास करने वाले ग्रामीणो की भूमि नाले से लगी हुई है। जो कभी भी नाले में समा सकती हैं।पूर्व में ग्रामीणों की कई बीघा भूमि किरोडा नाले की भेंट चढ़ गयी है, किनारे में नहर बनने से गांव के गौचर पनघट भी बन्द हो जायेगा। कहा थ्वालखेंडा ग्रामसभा में लगभग 15- 20 परिवारों का रास्ता तो उक्त रोखड से होकर जाता हैं, जो बन्द हो जायेगा। पूर्णागिरी मार्ग से ऊपर के हिस्से में नहर बांधने का कार्य न होने से बरसात में नाले का रूख गांवों की ओर घूम सकता है क्योंकि सडक के नीचे के वाले नाले का मध्य भाग ऊंचा हो जाने से बाढ का पानी बरसात में दोनों गांवो में सडक के ऊपर से आते हुये ही घुस सकता है। इसलिए उक्त परिवारों को नाले के किनारे किनारे पुल तक पक्का सडक मार्ग दिया जाय जिससे ग्रामीण अपना आवागमन कर सकें। उन्होंने कहा कि उक्त नाले का निर्माण नाले के दोनों छोरों की ओर ना करके नाले के बीचों बीच किया जाय, जिससे गांवों को आपदा में होने वाले भारी नुकसान से बचाया जा सके साथ ही उनके पनघट व गौचर के हक हकूक भी सुरक्षित रहे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page