किरोड़ा नाले की बाढ़ से बचाव को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, 700 मीटर तक वायर क्रेट लगाने की मांग, सभासद प्रतिनिधि योगेश पाण्डेय के नेतृत्व मे सौपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

किरोड़ा नाले की बाढ़ से बचाव को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, 700 मीटर तक वायर क्रेट लगाने की मांग, सभासद प्रतिनिधि योगेश पाण्डेय के नेतृत्व मे सौपा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए ग्राम बोरागोठ एवं घसियारामंडी के ग्रामीणों और वार्डवासियों ने सभासद प्रतिनिधि योगेश पाण्डेय के नेतृत्व मे जिलाधिकारी चम्पावत को सम्बोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी कों सौपा। जिसमे किरोड़ा पुल के नीचे लगभग 700 मीटर क्षेत्र में वायर क्रेट लगाने की मांग की है।

वार्ड वासियों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान किरोड़ा नाले का उफान गांव और वार्ड क्षेत्रों तक पहुंच जाता है, जिससे घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2020 से ग्रामीण किरोड़ा पुल के नीचे स्थायी सुरक्षा कार्य के रूप में सीसी ब्लॉक एवं सीसी वॉल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ों से आने वाले मलबे और बड़े-बड़े बोल्डरों के कारण नाले का प्राकृतिक प्रवाह बदलकर गांव की ओर मुड़ गया है। किरोड़ा पुल के नीचे नाले के पुराने मार्ग में बड़ी मात्रा में पत्थर, बोल्डर और आरबीएम जमा होने से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में आगामी मानसून के दौरान किसी बड़ी आपदा की आशंका बनी हुई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिंचाई विभाग द्वारा हर वर्ष अस्थायी चैनलाइजेशन का कार्य कराया जाता है, लेकिन बाढ़ के तेज बहाव में यह व्यवस्था बह जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान केवल मजबूत सुरक्षा दीवार या वायर क्रेट निर्माण से ही संभव है।

ग्रामीणों एवं वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि किरोड़ा पुल से लगभग 700 मीटर दूरी तक तत्काल वायर क्रेट लगाए जाएं, ताकि बोरागोठ और घसियारामंडी क्षेत्र को बाढ़ की संभावित आपदा से सुरक्षित रखा जा सके।

ज्ञापन सभासद बबीता वर्मा, ग्राम प्रधान कंचन, पूर्व सभासद योगेश पाण्डेय, संजय पाठक, किशन लाल, अनिल कुमार सहित जनप्रतिनिधियों, वार्डवासियों एवं ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मानसून शुरू होने से पहले आवश्यक सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page