कविता थापा के भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर, सैलानीगोठ में महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत, कविता ने 2027 फतह करने का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

कविता थापा के भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर, सैलानीगोठ में महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत, कविता ने 2027 फतह करने का लिया संकल्प।

टनकपुर/चम्पावत। भाजपा महिला मोर्चा में कविता थापा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी नियुक्ति को महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में स्थानीय महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कविता थापा का फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक ढोल-नगाड़ों के साथ शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कविता थापा ने सभी महिलाओं और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने और उनके अधिकारों के लिए कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि कविता थापा की नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page