टनकपुर के वार्ड 7 में अव्यवस्थित बिजली पोल-तारों पर सभासद ने जताई असंतुष्टि, सर्वे के अनुसार कार्य किये जाने की करी मांग।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के वार्ड 7 में अव्यवस्थित बिजली पोल-तारों पर सभासद ने जताई असंतुष्टि, सर्वे के अनुसार कार्य किये जाने की करी मांग।

टनकपुर (चम्पावत)। नगर के वार्ड संख्या 7 में अव्यवस्थित रूप से लगे बिजली के पोल एवं तारों को लेकर स्थानीय सभासद चर्चित शर्मा द्वारा विद्युत विभाग के कार्य पर कड़ी असंतुष्टि जताई गई। मौके पर मौजूद पालिका के बोर्ड सदस्य ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर कार्य नहीं किया जा रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने कहा कि पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार ही विद्युत लाइनों का कार्य कराया जाए, ताकि क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आवागमन में भी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कार्य सही तरीके से एवं नियमानुसार नहीं किया गया, तो इसका विरोध किया जाएगा।

एसडीओ मयंक पंत से उन्होंने मांग की हैं कि बिजली की आपूर्ति छोटी संकरी गलियों के बजाय बड़ी एवं चौड़ी गली से दी जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के एसडीओ ने संबंधित जेई को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने एवं वास्तविक हालात समझकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page