टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के ग्राम पंचायत बोहरागोठ के नजदीक बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग के ग्राम पंचायत बोहरागोठ के नजदीक बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग से लगे बोरागोठ के पास बाइक सवार एक किशोर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस आशय की जानकारी उपजिला अस्पताल से रविवार की शाम चार बजे प्राप्त हुई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार से ग्राम नायकगोठ को जा रही बाइक संख्या यूके03 सी1983 बोरागोठ के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जा टकराई। हादसे में टैक्सी स्टेंड टनकपुर निवासी हर्षित बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद स्थानीय निवासी संजय पाठक ने घाायल को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया ।

उपजिला चिकित्सालय के डॉ़ जितेंद्र जोशी ने बताया कि बाइक सवार को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जिसका उपचार शुरू किया गया ,लेकिन घायल के सिर में गहरी चोट होने पर उसकी गंभीर दशा को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page