वन चेतना केन्द्र चम्पावत में चम्पावत रेंज अन्तर्गत वन पंचायतों के सरपंच व सदस्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

वन चेतना केन्द्र चम्पावत में चम्पावत रेंज अन्तर्गत वन पंचायतों के सरपंच व सदस्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

चम्पावत। मंगलवार को वन चेतना केन्द्र चम्पावत में चम्पावत रेंज अन्तर्गत वन पंचायतों के सरपंच व सदस्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण हेतु वन पंचायत प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून से डॉ. डी. के. जोशी द्वारा वन पंचायतों के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वन पंचायत नियमावली 2005 यथा संशोधन 2024 पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में माइक्रो प्लान सम्बन्धी जानकारी साझा की गयी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से वन पंचायत सरपंच/प्रशिक्षुओं के माध्यम से वनाग्नि नियंत्रण, वन्य जीव सुरक्षा एवं वनो की सुरक्षा में सहायता हेतु सहयोग की अपील की गई।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत बृज मोहन टम्टा, अभिलाषा समिति पिथौरागढ़ से डॉ. किशोर कुमार पंत, वन दरोगा राजेन्द्र पाण्डेय, जगदीश सिंह, प्रभागीय कार्या. चम्पावत नंदन गिरी, वन बीट अधिकारी बलवन्त भण्डारी, सूरज प्रसाद, हरीश तिवारी, सुन्दर सिंह व अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page