आस्था – विधायक अरविंद पांडे पहुंचे माँ पूर्णागिरी धाम, आदि शक्ति के दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की करी कामना, टनकपुर से लेकर माँ के दरबार तक हुआ जोरदार स्वागत। 

खबर शेयर करें -

आस्था – विधायक अरविंद पांडे पहुंचे माँ पूर्णागिरी धाम, आदि शक्ति के दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की करी कामना, टनकपुर से लेकर माँ के दरबार तक हुआ जोरदार स्वागत।

टनकपुर (चम्पावत)। पूर्व शिक्षामंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे आज माँ पूर्णागिरी धाम दर्शन हेतु पहुंचे। इस दौरान उनका समाजसेवी दीप पाठक एवं उनके सहयोगियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।भैरव मंदिर पहुंचने पर कालीगुंठ ग्रामसभा के प्रधान पंकज तिवारी एवं मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों नीरज पांडे, कृष्णानंद तिवारी, प्रदीप तिवारी, किशन तिवारी, कैलाश पांडे ,बिशन दत्त भट्ट आदि ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके उपरांत अरविंद पांडे ने विधि-विधान के साथ माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

टनकपुर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीप पाठक के साथ मोहित, रोहित, पुष्कर, मनोज, कृष्ण, भूपेंद्र, करण, दिनेश, सुनील ,नवीन, हरीश, कुशल, रमेश,आशीष,मोहन,सौरव, दीपक, आकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page