आखिर क्यों हो रहीं हैं मधु मक्खियां आक्रामक, आने जाने वालों पर कर रहीं हैं हमला, आमबाग में एक युवती पर आज फिर हमला कर किया घायल।

खबर शेयर करें -

आखिर क्यों हो रहीं हैं मधु मक्खियां आक्रामक, आने जाने वालों पर कर रहीं हैं हमला, आमबाग में एक युवती पर आज फिर हमला कर किया घायल।

टनकपुर (चम्पावत)। मधु मक्खियों का आतंक थमने का नाम नहीं लें रहा हैं। आखिर क्यों मधु मक्खियां आक्रामक हो रहीं हैं और आने जाने वालों पर लगातार हमला कर रहीं हैं। आज शुक्रवार को मधु मक्खियों के झुण्ड नें आमबाग निवासी एक युवती पर हमला कर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लें जाया गया। जहाँ डाक्टर मानवेन्द्र शुक्ल, वार्ड व्वाय अर्जुन शर्मा और स्टाफ नर्सो द्वारा उपचार शुरू किया गया, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बतायी जा रहीं हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 20 वर्षीय ललिता पुत्री राजेंद्र चंद निवासी आमबाग टनकपुर जिला चम्पावत पर मधु मक्खियों के झुण्ड नें हमला कर घायल कर दिया। जिसका उपजिला अस्पताल में उपचार जारी हैं।

इस सम्बन्ध में वन विभाग की माने तो बाज आदि द्वारा छत्तों में चोंच मारने के कारण भी ये हमलावर हो रहीं होंगी, वहीं एक दो बारिश होनें के बाद इस तरह की घटना पर विराम लगने की जानकारी दी जा रहीं हैं, फिलहाल मधु मक्खियों का खौफ थमने का नाम नहीं लें रहा हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page