एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी टनकपुर में लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी टनकपुर में लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता चंद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

प्रधानाचार्य सुनीता चंद ने सभी छात्रों को पर्यावरण को संरक्षित करने की महत्वता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वृक्षारोपण, भाषण, लोक नृत्य, कला तथा संगीत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंधक धर्मेंद्र चंद सहित ऋतु देउपा, सुरेश बिष्ट, तारा पडियार, एकता अग्रवाल, भावना चंद गायत्री तिवारी सुनील खर्कवाल, आशा चंद, मनीष चंद, प्रभात पंत दिव्यांशु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page