बड़ी कार्यवाही – नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा – बनबसा मे लगभग 30 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरोपी को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -

बड़ी कार्यवाही – नशा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा – बनबसा मे लगभग 30 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरोपी को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज।

बनबसा (चम्पावत)। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को चम्पावत पुलिस बखूबी साकार करती नजर आ रहीं हैं। जिसके तहत थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा 30.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान रेखा यादव द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है, जिसके तहत गुरूवार को क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी टीम एवं थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से बनबसा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान जगबूड़ा पुल के पास 29 वर्षीय अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन पुत्र स्व. शंकर राम, निवासी नई बस्ती नगला थाना झनकैया जनपद ऊधमसिंहनगर, हाल निवासी उचौलीगोठ टनकपुर, जनपद चम्पावत के कब्जे से 30.45 ग्राम अवैध स्मैक एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त स्मैक छिन्दर सिंह निवासी बिडौरा मझौला, नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर से खरीदकर लाया था। मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त की भी तलाश की जा रही हैं। वही अभियुक्त अजय राम उर्फ अज्जू उर्फ मंजन वर्ष 2025 में भी थाना टनकपुर से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस0ओ0जी0, SI प्रकाश भट्ट प्रभारी ए0एन0टी0एफ0, SI निर्मल लटवाल थाना बनवसा,HC मतलूब खान SOG, HC ललित श्रीवास्तव SOG, HC नईम कुरैशी थाना बनवसा, का0 ललित चौधरी SOG, का0 कुलदीप सिंह SOG, का0 सूरज कुमार SOG, का0 राजकुमार SOG, का0 उमेश राज SOG, का0 उमेश कुमार थाना बनवसा और का0 नासिर (सर्विलांस) मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page