एआई समिट के विरोध पर भड़का भाजपा युवा मोर्चा, कांग्रेस पर देश विरोधी राजनीति का आरोप; चम्पावत और टनकपुर में पुतला दहन कर दिया कड़ा संदेश।

खबर शेयर करें -

एआई समिट के विरोध पर भड़का भाजपा युवा मोर्चा, कांग्रेस पर देश विरोधी राजनीति का आरोप; चम्पावत और टनकपुर में पुतला दहन कर दिया कड़ा संदेश।

चम्पावत / टनकपुर । प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ तीखा प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एआई समिट का विरोध कर कांग्रेस देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है, तब कांग्रेस द्वारा ऐसे वैश्विक महत्व के आयोजन का विरोध करना उसकी नकारात्मक और अवसरवादी राजनीति को उजागर करता है।

युवा मोर्चा के वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से देश के विकासात्मक कदमों का विरोध करती रही है और अब एआई समिट को निशाना बनाकर देश की युवा शक्ति और नवाचार की ऊर्जा को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति को रोकने का प्रयास है।

नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत आज तकनीकी क्रांति के नए युग में प्रवेश कर चुका है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, डिजिटल इनोवेशन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में देश वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में एआई समिट का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित के खिलाफ कदम है। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस की इस सोच से यह साफ हो गया है कि वह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा से असहज है। उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्र के विकास, तकनीकी उन्नति और भारत की अंतरराष्ट्रीय साख से खिलवाड़ करने वाली राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा “भारत की तकनीकी छलांग से घबराई कांग्रेस” राष्ट्र की वैश्विक साख से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, प्रकाश पांडेय, वरिष्ठ नेता मुकेश महाराना, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मंडल महामंत्री नंदन तड़ागी, महेश भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष आनंद अधिकारी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन नाथ, सभासद रोहित बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री पारस महर, उपाध्यक्ष मनीष फर्त्याल, राहुल जोशी, मंडल अध्यक्ष सौरव नयाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय नरियाल, मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी, जिला मंत्री सूरज बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं टनकपुर में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष विष्ट, शिवराज सिंह कठायत, पूरन मेहरा, हरीश कलोनी, कुमुद जोशी, रीता कलखुड़िया, विनोद गढ़कोटी, सौरभ पाण्डे, जतिन देऊपा, अनीता यादव, बबीता गोस्वामी, अमजद हुसैन सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page