श्रीमद भागवत कथा आयोजन तैयारी हेतु बैठक, 05 अप्रैल रविवार से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से की गयीं चर्चा।

खबर शेयर करें -

श्रीमद भागवत कथा आयोजन तैयारी हेतु बैठक, 05 अप्रैल रविवार से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से की गयीं चर्चा।

बनबसा (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी भूमिया मंदिर, बमनपुरी में आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के सफल संचालन हेतु मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी की अध्यक्षता एवं पुरोहित दया किशन पंत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में समस्त ग्रामवासी एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी 05 अप्रैल रविवार से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा एवं सफल आयोजन हेतु विभिन्न कार्य विभाजन कमेटियों का गठन किया गया। साथ ही 05 अप्रैल रविवार को प्रातः 7:00 बजे से शारदा स्नान घाट बनबसा से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा को आकर्षण का रूप देने हेतु विचार रखे गए निर्णय लिया गया कि कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं प्रातः 6 बजे बनबसा स्टेशन स्थित प्राचीन मां पूर्णागिरी मन्दिर में एकत्रित होंगी, वहां से सभी महिलाए एक साथ शारदा स्नान घाट को प्रवेश करेंगी जिसकी व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई है। अगर संभव हो तो महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान रंगीली पिछोड़ी में शामिल रहे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। कलश यात्रा छोलिया दल के साथ शारदा स्नान घाट से पैदल भूमिया मन्दिर के लिए प्रस्थान करेगी।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु दायित्व सौंपे गए तथा सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। आयोजक मंडल द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page