शिव महापुराण में उमड़ रहा है श्रद्धालुओं का जन सैलाब, रसपान कर भावविभोर हुए भक्त, ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में शिव महापुराण कथा का नवें दिन का आयोजन।

खबर शेयर करें -

शिव महापुराण में उमड़ रहा है श्रद्धालुओं का जन सैलाब, रसपान कर भावविभोर हुए भक्त, ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में शिव महापुराण कथा का नवें दिन का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर के सैलानीगोठ गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा का श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रसपान कर रहे हैं। पूजनीय व्यास जी महराज पं. भूदेव प्रसाद भट्ट अपनी मधुर वाणी और संगीतमय शैली में शिव महापुराण कथा का वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर रहे हैं। नवे दिवस की कथा के दौरान महाराज ने बारह ज्योतिर्लिंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए वृतांत सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

मुख्य यजमान प्रकाश चंद्र पांडेय एवं लक्ष्मी पांडेय के अलावा मंदिर की संरक्षक सोमवार गिरी माई जी के अलावा श्री शारदेश्वर महादेव मंदिर कमेटी ने क्षेत्र की समस्त जनता व सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कथा के सफल आयोजन में राम दत्त कलोनी, लाखन सिंह नेगी, जय दत्त कलोनी, बबलू रावत, पंकज गुरुंग सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य, क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिको का सक्रिय सहयोग प्रदान हों रहा हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page