बालेश्वर मंदिर समूह में हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का गायन हुआ शुरू, शुक्रवार को 11 बजे हवन यज्ञ के साथ होगा पारायण ।

खबर शेयर करें -

बालेश्वर मंदिर समूह में हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का गायन हुआ शुरू, शुक्रवार को 11 बजे हवन यज्ञ के साथ होगा पारायण।

चम्पावत। बालेश्वर मंदिर समूह में हनुमान मंदिर के पास अखंड रामायण पाठ का गायन शुरू हो गया है। महंत पवन गिरी ने बताया कि पुरोहित कुलदीप कुलेठा के मंत्रोच्चारण के पूजा अनुष्ठान व अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। संगीतज्ञ संजय जोशी व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा रामायण पाठ का गायन किया जा रहा है। टीम में जतिन कलौनी, धर्मवीर, ललित कलौनी, छवि पांडेय शामिल हैं। आयोजन में स्थानीय लोग भी प्रतिभाग कर रहे हैं। 18 अक्टूबर शुक्रवार को 11 बजे हवन यज्ञ के साथ पारायण होगा। महंत पवन नाथ ने चम्पावत के स्थानीय जनों से आयोजन में प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page