टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी का समिति अध्यक्ष दीपा देवी के मुख्य आतिथ्य एवं एनएसएस के तत्वावधान में हुआ गोष्ठी का आयोजन, पर्यावरण को संरक्षित करने की दी गयीं जानकारी।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी का समिति अध्यक्ष दीपा देवी के मुख्य आतिथ्य एवं एनएसएस के तत्वावधान में हुआ गोष्ठी का आयोजन, पर्यावरण को संरक्षित करने की दी गयीं जानकारी।

➡️ ‘स्वयं सजें, वसुंधरा संवार दें’ थीम पर आयोजित हुई संगोष्ठी.

➡️ माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी संगोष्ठी की रही मुख्य अतिथि.

➡️ समिति द्वारा महाविद्यालय परिसर में NSS के साथ संयुक्त रूप से किया गया पौध रोपण.

➡️ प्राचार्य डॉ अनुपमा तिवारी ने मुख्य अतिथि दीपा देवी को पौध भेंट कर किया सम्मानित.

टनकपुर (चम्पावत)। राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेड क्रॉस समिति के तत्वाधान में एकदिवसीय नियमित शिविर के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत बौद्धिक सत्र का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी, मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति टनकपुर की अध्यक्षा दीपा देवी तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

‘स्वयं सजें, वसुंधरा संवार दें’ थीम पर आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्षा दीपा देवी ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक उन्मूलन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने जल संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचाव तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी दीपा द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसे सभी ने सराहा। वहीं, मां पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुषमा मक्कड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. विमल जोशी, डॉ. मीनाक्षी जोशी के अलावा समिति से सुनीता सक्सेना, आशा देवी, नीलम मिश्रा, संतोष देवी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page