वनाग्नि को लेकर वन महकमा गंभीर, टनकपुर के नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य के रिशेप्सन सेंटर मैदान में किया ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन।

खबर शेयर करें -

वनाग्नि को लेकर वन महकमा गंभीर, टनकपुर के नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य के रिशेप्सन सेंटर मैदान में किया ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन।

टनकपुर (चम्पावत)। वनाग्नि को लेकर वन महकमा खासा गंभीर है। टनकपुर के नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य के रिशेप्सन सेंटर मैदान में वन विभाग शारदा रेंज नें वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ “वनाग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम अभियान” के तहत गोष्ठी का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया।

वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी नें बताया प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार के आदेश, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ शालिनी जोशी व वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी के निर्देश पर वन महकमा जंगल में लगने वाली आग को लेकर खासा संजीदा है। बुधवार को वन विभाग शारदा रेंज ने गोष्ठी का आयोजन कर जंगल में लगने वाली आग की रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। जिसमें जंगल में लगने वाली आग के प्रति लोगों को सावधानियां बरतने के साथ ही उन्हें जागरूक किया गया।

इस दौरान वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, वन आरक्षी निकिता गैरोला, ज्योति पंत, माया विष्ट, विक्रम चंद, योगेश जोशी के अलावा इंदर सिंह चिलवाल, बलदेव, शैलेन्द्र शर्मा, कमल कन्याल, पूरन सिंह विष्ट, सलीम खान, मसीद खान, अल्ताफ, अकील खान, मुन्ना खान, माजिद सहित तमाम लोग ग्रामीण मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page