टनकपुर: बस स्टेशन स्थित सुलभ शौचालय से गंदगी खुले नालों में छोड़े जाने पर शिकायत, उचित समाधान और आवश्यक कार्यवाही की करी मांग।

खबर शेयर करें -

टनकपुर: बस स्टेशन स्थित सुलभ शौचालय से गंदगी खुले नालों में छोड़े जाने पर शिकायत, उचित समाधान और आवश्यक कार्यवाही की करी मांग।

टनकपुर (चम्पावत)। बस स्टेशन परिसर में संचालित सुलभ शौचालय द्वारा सीवर टैंक की गंदगी खुले नालों में छोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड के सभासद वकील अहमद ने अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सभासद वकील अहमद ने कहा कि शौचालय से निकलने वाली गंदगी सीधे नालियों में बहाई जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैल रही है और वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।उन्होंने अधिशाषी अधिकारी से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।वहीं वार्ड वासियों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page