स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम टनकपुर के द्वारा इंटर मोरल कोचस प्रीमियर लीग सीरीज के पहलें दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को मोरल कोचस प्रीमियर लीग सीरीज के पहलें दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ।जिसमें पांच गेंमों की श्रृंखला सर्वप्रथम क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल क्रमस खेली जाएगी। नगर पालिका वार्ड सदस्य आशा पांडे के द्वारा त्रिकोणीय सीरीज का आज पहला मुकाबला ब्लू कोचस वर्सिज रेड कोचस खेला गया। जिसमें ब्लू कोच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 146 रन बनाए और जवाब में रेड कोचों में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें रेड कोचों ने 68 रन की बड़ी जीत दर्ज दर्ज की। जिसमें पवनेश पाटनी ने अधिकतम 46 रन का योगदान दिया और राजेन्द्र सिंह रंसवाल ने 36 रन बनाकर तीन विकेट लिए जिनको मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
इस दौरान स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर, सूरज पांडे, पवनेश पाटनी, आशा पांडे, मनोज टकवाल, सुभाष पांडे, महेश चुफाल, प्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, दीपक, राकेश, हीरा, नितिन, अमन जोशी आदि लोग मौजूद रहे।


