सिटीजन पुस्तकालयों में अब मिलेगी IIT, NEET व सरकारी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग, जिला समन्वयक अनिल चौधरी ने दी जानकारी।

टनकपुर / देहरादून। उत्तराखंड में संचालित सिटीजन पुस्तकालय अभियान से जुड़े विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब राज्य के 26 सिटीजन पुस्तकालयों में देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी पूरी तरह निःशुल्क कराई जाएगी। इस पहल के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के सहयोग से भारत सरकार की साथी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को IIT-JEE, NEET, UPSC, PCS, SSC, IBPS, RRB, CLAT, ICAR जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
खास बात यह है कि सभी कोर्स IIT के प्रोफेसरों और विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को फ्री कंसल्टेशन और गाइडेंस भी दी जाएगी। इस संबंध में सिटीजन पुस्तकालय अभियान के संस्थापक हिमांशु कफल्टिया तथा चंपावत के जिला समन्वयक अनिल चौधरी ने हाल ही में IIT कानपुर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजना से जुड़ने की प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने बताया उत्तराखंड में 26 सिटीजन पुस्तकालय संचालित हैं, जिनमे लगभग 1600 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, और अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सरकारी नौकरियों में हों चुका हैं।
जिला समन्वयक ने छात्रों से अपील करते हुए कहा गया हैं कि सिटीजन पुस्तकालय द्वारा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों (JEE/NEET अभ्यर्थी) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा जल्द से जल्द अपने नजदीकी सिटीजन पुस्तकालय में रजिस्ट्रेशन कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।
बताते चले यह पहल ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तर की शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहीं है। तत्कालीन एसडीएम और इस अभियान के संस्थापक हिमांशु कफल्टिया द्वारा रोपित शिक्षा रूपी पौध अब तेजी से पुष्पित व पल्लवित हों रहीं हैं।

