ग्राम प्रधानों को “प्रशासक” बनाने का निर्णय लिए जाने पर ग्राम प्रधान संगठन नें टनकपुर में मुख्यमंत्री का जताया आभार।

खबर शेयर करें -

ग्राम प्रधानों को “प्रशासक” बनाने का निर्णय लिए जाने पर ग्राम प्रधान संगठन नें टनकपुर में मुख्यमंत्री का जताया आभार।

टनकपुर (चम्पावत)। जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर अब ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंनें सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय टनकपुर में शशांक पांडे को आभार पत्र सौप कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा तहसील में एसडीएम आकाश जोशी को आभार पत्र सौप कर पंचायत राज्य मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधानों नें बताया सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी नें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होनें के बाद तमाम ऐतिहासिक फैसले लिए है। उन्होंनें जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर ग्राम प्रधानो को प्रशासक नियुक्त कर प्रदेश में ही नहीं अपितु समूचे देश में एक नजीर पेश की है, जिसके लिए ग्राम प्रधान संगठन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करता है।

मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री को भेजे गये आभार पत्र में देवीपुरा ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद, पचपखरिया महेश मुरारी, फागपुर हर्ष बहादुर चंद, चंदनी अनिल प्रसाद, बिचई पूनम चंद, सैलानीगोठ रमिला आर्या, कालीगूंठ मंजू पांडेय, बस्तिया कविता धौनी, नायकगोठ भवानी देवी, थवालखेड़ा दीपा बोहरा, आमबाग मोहनी चंद, उचौलीगोठ पूजा महर, मनिहार गोठ आयशा खातून, छीनीगोठ पूजा जोशी, गैडाखाली निर्मला सामंत, गुदमी विनीता राणा, बनबसा सुमन चंद और ग्राम पंचायत भजनपुर गंगा विश्वकर्मा के हस्ताक्षर है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page