समर्पित कार्य को एक बार फिर मिला सम्मान – डॉ ललित मोहन रखोलिया को स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया सम्मानित, टनकपुर के डॉ आफताब अंसारी और डॉ प्रभा जोशी भी हुई सम्मानित।

खबर शेयर करें -

समर्पित कार्य को एक बार फिर मिला सम्मान – डॉ ललित मोहन रखोलिया को स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया सम्मानित, टनकपुर के डॉ आफताब अंसारी और डॉ प्रभा जोशी भी हुई सम्मानित।

देहरादून / टनकपुर। रविवार को देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ रखोलिया को स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा सयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में डॉ ललित मोहन रखोलिया के अलावा डॉ प्रभा जोशी एवं डॉ आफताब अंसारी को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा, डायरेक्टर डॉ शिखा जनपांगी, डायरेक्टर डॉ रश्मि पंत, डॉ आर सी पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश, डॉ श्याम, डॉ आर के सिंह, डॉ मनोज शर्मा, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ अध्यक्ष डॉ रमेश कुंवर, महासचिव डॉ यशपाल तोमर सहित कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page