नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक प्रहार महायज्ञ कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग, पचास स्वयंसेवकों ने 32200 लगाये प्रहार।
टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवकों नें सामूहिक प्रहार महायज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, पचास स्वयंसेवकों ने 32200 प्रहार लगाये । सेना द्वारा 1971 में अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर पाकिस्तानी सेना के 93000 सैनिकों के आत्मसमर्पण को याद करते हुए आज टनकपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक प्रहार महायज्ञ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया और पचास स्वयंसेवकों ने 32200 प्रहार लगाए। जिसमें नगर के नगर कार्यवाह जगदीश बोहरा ने बताया कि नगर की सभी बस्तियों का अच्छा प्रतिभाग रहा । जिसमें जिले के सह जिला संघ चालक जगदीश जोशी, जिला शारीरिक प्रमुख दिवाकर, जिला प्रचार प्रमुख कृष्णवर्धन जोशी, विभाग मार्ग प्रमुख कुन्दन, नगर शारीरिक प्रमुख मनीष कॉलोनी, सह नगर कार्यवाह प्रियंक, नगर प्रचारक मानस के अलावा रोहताश अग्रवाल, हर्षवर्धन, तनमय, अमन, बस्ती प्रमुख मोहित, भारत, रोहन, राजेश और मुकेश आदि उपस्थित रहे।

