खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन मे आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल अंडर-17 बालक वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

खबर शेयर करें -

खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन मे आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल अंडर-17 बालक वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता का हुआ समापन।

टनकपुर (चम्पावत)। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन मे आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल अंडर-17 बालक वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता 03 नवंबर 2025 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर मे आयोजित की गई। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया ने बताया कि फाइनल मैच लोहाघाट और बनबसा के बीच खेला गया।जिसमे लोहाघाट 4-3 से विजयी रहा। निर्णायक मंडल मे रोहन बिष्ट और सौरभ बोहरा रहे. स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, रन बहादुर मल, नितिन ढेक, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, हीरा, दीपक, राकेश ने खिलाड़ियो के उज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page