प्रदेश में पहली बार टनकपुर में महिलाओं के लिए स्व. हीरा देवी पिंक लाइब्रेरी का हुआ शुभारम्भ, सीईओ राज भट्ट की स्व. माँ के नाम पर खोला गया पहला महिला पुस्तकालय।

खबर शेयर करें -

प्रदेश में पहली बार टनकपुर में महिलाओं के लिए स्व. हीरा देवी पिंक लाइब्रेरी का हुआ शुभारम्भ, सीईओ राज भट्ट की स्व. माँ के नाम पर खोला गया पहला महिला पुस्तकालय।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर में प्रदेश की पहली महिला पिंक लाइब्रेरी का भव्य शुभारम्भ बुजुर्ग महिला पार्वती जोशी, राज भट्ट सीईओ (ELARA CAPITAL LONDON) और नागरिक निशुल्क पुस्तकालय अभियान के संरक्षक सीडीओ डा. गणेश सिंह खाती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित, प्रेरक और अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। सीईओ राज भट्ट की माताजी स्व हीरा देवी के नाम पर खोली गयी पहली पिंक लाइब्रेरी में महिलाओं के लिए प्रतिदिन निशुल्क दो घंटे की कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को लाभ मिलेगा। आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित इस लाइब्रेरी में अध्ययन सामग्री के साथ-साथ मार्गदर्शन की भी व्यवस्था की गई है।शुभारम्भ अवसर पर सीईओ समाजसेवी राजभट्ट ने महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उनके इस योगदान की सभी ने सराहना की और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पिंक लाइब्रेरी न केवल अध्ययन का केंद्र बनेगी, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी। यह पहल आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगी।

जिए पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने बताया नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के माध्यम से अब तक 80 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा पास कर सरकारी विभागों में सेवा दी जा रही हैं। बताते चले टनकपुर को शिक्षा का हब बनाने की मुहिम का तत्कालीन उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया नें तहसील परिसर में अपने कार्यकाल के दौरान शुभारम्भ किया था। पहली पिंक लाइब्रेरी से पूर्व 26 संयुक्त लाइब्रेरी खोली जा चुकी हैं। तत्कालीन उपजिलाधिकारी की मुहिम अब लगातार परवान चढ़ रही हैं। जो आने वाले समय में इस क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने की मुहिम को सार्थक करेंगी।

इस दौरान मोहित देऊपा तहसीलदार अल्मोड़ा, अंजलि चंद उप शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, राकेश जोशी, सीएम कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, मेघराज देऊआ, रोहिताश अग्रवाल, डॉ॰ विनोद जोशी, धीरज मोनी, लीलाधर शर्मा, महेश बोहरा, रवीन्द्र सिंह तड़ागी, सुखदेव जोशी, विपिन पांडे, रघुवर सिंह मेहर, ऋषि उपाध्याय, डॉ॰ विजयपाल प्रजापति, पवन पाण्डेय, विकास राय, सौरभ नेगी, सुभाष अधिकारी, अंकित , पारस देवपा, रेनु जोशी, गीता प्रजापति, छाया मोनी, गीता अधिकारी, दीपा धानिक, अनिता भट, अंकिता जोशी, गोविंदी मेहता, गीता जोशी, रजनी जोशी, जानकी मेहर, सीता नेगी,, आशा तडागी, नेहा गढ़कोटी, ईशिका जोशी, प्रियंका सिंह,ममता बिष्ट, रेखा रोतेला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page