सज गया गाँधी मैदान – न्यू मॉड्यूल के अंतर्गत बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कल रविवार को होगा गाँधी मैदान में, सभी तैयारियां लगभग पूरी।

टनकपुर (चम्पावत)। न्यू मॉड्यूल के अंतर्गत बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन माननीय श्री न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह, न्यायाधीश, माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता में गांधी मैदान, टनकपुर में कल दिनांक 21 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। शिविर में माननीय श्री न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, माननीय श्री न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, माननीय श्री न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड तथा माननीय श्री न्यायमूर्ति रविन्द्र मैथानी, न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड भी गरिमामयी सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत मोहनपुर के गांधी मैदान, टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जाएगा।

