विशेष श्रेणी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए टनकपुर डिपो में गरजे रोडवेज कर्मचारी।

खबर शेयर करें -

विशेष श्रेणी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए टनकपुर डिपो में गरजे रोडवेज कर्मचारी।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तृतीय चरण की प्रांतीय बैठक टनकपुर डिपो कार्यशाला में संपन्न हुई, जिसमे परिवहन निगम की वर्तमान स्थिति को लेकर आंकलन किया गया।जिसमे देहरादून और हल्द्वानी की बैठक की तरह ही निम्न दो प्रस्ताव पास किये गये। बैठक में वर्तमान कट ऑफ डेट जो समिति द्वारा सरकार को सिफारिश की गई उसे दिसंबर 2018 के स्थान पर दिसंबर 2025 किया जाय, तथा परिवहन निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी-संविदा तथा उपनल कर्मचारियों को नियमित किये जाने, परिवहन निगम के निदेशक मंडल की पिछले बैठक द्वारा निगम प्रबंधन द्वारा निगम के ढ़ाचे में जो संसोधन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, तथा जिसमे समूह ग के नियमित पदों को आउट सोर्स करने की सिफारिश की गई थी उसका प्रदेश स्तर पर विरोध किया जायेगा। इसके अतिरिक्त बसों की खरीद, वर्कशाप में कलपुर्जो के अभाव में कई मार्गो पर बसों का संचालन नही हो रहा है, वेतन, पुराने बंद पड़े मार्ग को पुनः सुचारू किये जाने प्रदेश के सभी बस स्टेशन पर डग्गामारी बंद किये जाने की मांग की गयी।बैठक में टनकपुर मंडल में कर्मचारियों पर निगम प्रबंधन के खिलाफ भी आक्रोश दिखा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, महांमत्री अशोक चौधरी, उपमहामंत्री एल डी पालीवाल, उपाध्यक्ष हरीश जोशी, सँयुक्त मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष जमुना देवी, क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, शेर सिंह बिष्ट, अनुराग सिंह, अमित कपूर, विनोद पाठक, सुरेंद्र चीलवाल, भुवन रोतेला, डूंगर सिंह, प्रकाश नाथ, लईक हसन, जगदीश कुमार, नीरज बिष्ट, डिपो अध्यक्ष के पी सिंह, हरेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, आनंद बिष्ट, मनिंदर सिंह, धीरज फर्त्याल, प्रवीन जोशी, महिपाल सिंह, रवि शर्मा, सुरेंद्र चिलवाल, शमशेर सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट सहित पिथौरागढ़, लोहाघाट, टनकपुर डिपो के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page