टनकपुर: मनिहार गोठ में युवती ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर।
टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को टनकपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में एक 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा तत्काल युवती को उपजिला अस्पताल टनकपुर लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
उपजिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ज्ञानेश्वर यादव ने बताया कि युवती की स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उपचार के दौरान नर्सिंग अधिकारी ज्योत्सना तथा वार्ड बॉय कर्मवीर आर्य भी मौजूद रहे। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा कोतवाली में डी गयी हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


