अल्मोड़ा जिला अस्पताल में उन्नत होती स्वास्थ्य सेवाएं, जटिल ईएनटी सर्जरी सफल, डॉ मोनिका सम्मल कर रहीं हैं जटिल ऑपरेशन, मरीजों को मिल रहीं हैं स्वास्थ्य सुविधाएं।

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में उन्नत होती स्वास्थ्य सेवाएं, जटिल ईएनटी सर्जरी सफल, डॉ मोनिका सम्मल कर रहीं हैं जटिल ऑपरेशन, मरीजों को मिल रहीं हैं स्वास्थ्य सुविधाएं।

अल्मोड़ा। पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। आधुनिक सुविधाओं और चिकित्सकों की प्रतिबद्धता का लाभ अब सीधे आम मरीजों को मिल रहा है। इसी क्रम में ईएनटी विभाग ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जागेश्वर निवासी 18 वर्षीय युवक, जो छह वर्षों से कान के पर्दे की समस्या से पीड़ित था, का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया गया। यह जटिल सर्जरी ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सम्मल द्वारा जिला अस्पताल में ही की गई, जिससे अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा डॉ. सम्मल ने एक छोटे बच्चे की नाक में फंसी जोंक को समय रहते निकालकर उसकी जान बचाई। त्वरित उपचार से बच्चे को बड़ी राहत मिली, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन का आभार जताया। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने इसे अल्मोड़ा वासियों के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय अब केवल रेफर सेंटर नहीं रहा, बल्कि यहां जटिल मामलों का भी सफल उपचार संभव हो रहा है। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने की बात भी कही।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page