नगर पालिका में 18 दिनों से जेई का पद खाली, कैसे होंगे विकास कार्य- अवर अभियंता की नियुक्ति के लिए सभासदों ने मुख्यमंत्री कों भेजा ज्ञापन।
टनकपुर (चम्पावत)। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका एक अप्रेल से एक अदद जेई के इन्तजार में पलक पाँवड़े बिछाए बैठी हैं, लेकिन अभी तक पालिका में जेई की पोस्टिंग का इन्तजार हैं। सब्र का बाँध टूटने के बाद आख़िरकार सभासदों ने मुख्यमंत्री के दरबार में जाकर अवर अभियंता की तैनाती किये जाने की गुहार लगायी, इस सम्बन्ध में सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी कों सौपा।
आपको बता दें नगर पालिका के तत्कालीन अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा 31 मार्च कों सेवानिवृत हों गए, जिसके बाद से पालिका में जेई का पद रिक्त चल रहा हैं, जिसके चलते विकास कार्य प्रभावित हों रहे हैं। मुख्यमंत्री कों प्रेषित ज्ञापन में सभासद हसीब अहमद, वकील अहमद, चर्चित शर्मा, दिलदार अली, बबीता वर्मा, वर्षा शर्मा, दिनेश कुमार और पूर्व सभासद योगेश पाण्डे के हस्ताक्षर हैं।

