बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओ नें नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली दो पहिया वाहनों के द्वारा तिरंगा यात्रा।

खबर शेयर करें -

बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओ नें नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली दो पहिया वाहनों के द्वारा तिरंगा यात्रा

बनबसा (चम्पावत)। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओ नें भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जतिन देऊपा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाईक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, यात्रा का आगाज बनबसा के मुख्य मार्केट से हाइवे होता हुआ कैनाल मार्ग पहुंचा। जहाँ कार्यकर्ताओ नें स्थानीय लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील कर देश के प्रति अपना मान और सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया ।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश भट्ट नें बताया आज रविवार को बनबसा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाईक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। उन्होंनें इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंनें हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा देश के अवाम के भीतर राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने का कार्य किया है। उन्होंनें इस अभियान को प्रदेश में तेजी से चलाये जाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, सुनीता मुरारी, कमलेश भट्ट, भाजपा युवा मोर्चा बनबसा मंडल अध्यक्ष जतिन देऊपा, उपाध्यक्ष पारस कोहली, अजय रावत, नगर मंत्री नील ठाकुर, शक्ति सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी नवल कर्नाटक, किरन गहतोड़ी सरोज चंद, इच्छा गहतोड़ी, बलबीर प्रजापति सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page