देवभूमि रामलीला समिति द्वारा दूसरे दिन की रामलीला में भगवान राम का जन्म एवं ताड़का वध तक की लीला का हुआ मंचन ।

खबर शेयर करें -

देवभूमि रामलीला समिति द्वारा दूसरे दिन की रामलीला में भगवान राम का जन्म एवं ताड़का वध तक की लीला का हुआ मंचन ।

टनकपुर (चम्पावत)। देवभूमि रामलीला समिति द्वारा दूसरे दिन की रामलीला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, विशिष्ट अतिथि बृजेश जोशी व रामलीला के अध्यक्ष बंशीधर चौड़ाकोटी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रामलीला में राम भगवान का जन्म एवं ताड़का वध तक की लीला दिखाई गई। दशरथ का पात्र नारायण चिलकोटी विश्वामित्र हेमचंद्र भट्ट, वशिष्ठ दिनेश जोशी, राम का हर्षित मेहरा, लक्ष्मण मयंक जोशी, भरत नैतिक खर्कवाल और शत्रुघ्न के पात्र का मृदुल भट्ट ने शानदार अभिनय किया।

आयोजन को सफल बनाने के लिए रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल, सचिव जगदीश पंत, उपसचिव हरीश जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद चौड़ाकोटी, सह कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह, मीडिया सहयोगी नवीन भट्ट, हारमोनियम वादक जगदीश उप्रेती, तबला वादक प्रकाश जोशी, संरक्षक अंबादत पंत, जगदीश, मदन भट्ट, प्रदीप जोशी, मुकेश जोशी, सुनील नरियाल, पवन पंत, नवीन जोशी, आशीष जोशी, राजन जोशी, किशोर बगोली, कुबेर भंडारी, पंडित हीराबल्लभ गहतोड़ी, महेश तिवारी, दीपक जुकरिया, नवीन नरियाल, रमेश जोशी मेकअप मास्टर श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, हंसराज आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page