मानसून सीजन को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने नालों की तलीछाड़ सफाई अभियान का किया शुभारम्भ, रोस्टर जारी।
टनकपुर (चम्पावत)। मानसून सीजन को देखते हुये नगर क्षेत्र टनकपुर में प्रत्येक वार्ड में नालियों की तलीझाड सफाई अभियान का शुभारम्भ किया गया। ताकि बरसात के मौसम में नालियों में पानी जमा न हो सके और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए बाकायदा वार्डो के आधार पर रोस्टर जारी किया गया हैं। इस आशय की जानकारी अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल से प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया नगर क्षेत्र के अन्तर्गत मानसून सीजन से पूर्व समस्त वाडों में नालियों की तलीझाड सफाई कार्य कराये जाने हेतु रोस्टर तैयार किया गया है। जिसके अनुसार 15 मई से 18 मई तक वार्ड नंबर 01 तहसील ऐरिया, 19 से 22 मई वार्ड नं० 2 मस्जिद ऐरिया, 15 से 18 मई वार्ड नं 03 वर्मा लाईन, 19 से 22 मई वार्ड नं 04 रेलवे एरिया, 23 से 27 मई वार्ड नं 05 नई बस्ती, 28 से 30 वार्ड नं 06 कर्मचारी कलोनी, 31 मई से 03 जून वार्ड नं 07लाल इमली पड़ाव, 23 मई से 26 मई वार्ड नं 08 बड़ा बाजार, 15 से 18 मई वार्ड नं 09 घसियारा मंडी, 27 से 31 मई वार्ड नं 10 कार्की फार्म और 01 जून से 05 जून वार्ड नं 11 विष्णुपुरी कॉलोनी मे अभियान चलाया जाएगा।

