माँ पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर आक्रोश, CMD एनएचपीसी का पुतला दहन कर किया अपने गुस्से का इजहार, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज किये जाने का किया ऐलान।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर आक्रोश, CMD एनएचपीसी का पुतला दहन कर किया अपने गुस्से का इजहार, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज किये जाने का किया ऐलान।

टनकपुर (चम्पावत) । माँ पूर्णागिरी मेले के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों को अनुमति न मिलने से स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नाराज लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए NHPC के CMD का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि NHPC प्रबंधन द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है, जिससे छोटे व्यापारियों और गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि पहले भी NHPC के जीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया गया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जीएम द्वारा CMD के आदेशों का हवाला देते हुए दुकानों को अनुमति न देने से आंदोलनकारियों में नाराजगी और बढ़ गई है।

आंदोलनकारियों ने कहा कि शारदा बैराज पुल के निर्माण के बाद से हर वर्ष मेला अवधि में इस स्थान पर अस्थायी दुकानें लगती रही हैं। इस बार अचानक रोक लगाए जाने से स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रीय जनता में असंतोष है। प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने दुकानदारों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से दुकानदारों की समस्या को प्रशासन के सामने लगातार रखा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गरीब दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए वे अपने स्तर से दुकानों को लगवाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दुकानदार मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने फिलहाल धरना स्थगित करने की बात कही है, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page