टनकपुर में उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की बैठक हुई संपन्न, वंचितों की नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा शिष्ट मंडल।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की बैठक हुई संपन्न, वंचितों की नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगा शिष्ट मंडल।

टनकपुर (चम्पावत)। रविवार की शाम लगभग छः बजे उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की एक आवश्यक बैठक नगर के एक निजी स्कूल में अध्यक्ष गंगागिरी गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें परिवहन निगम में नियुक्ति से वंचित मृतक आश्रितों का जल्द समायोजन किए जाने की मांग की। बैठक में तय किया गया कि मृतक आश्रितों का शिष्ट मंडल जल्द ही देहरादून कूच कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

डॉ दिनेश चंद्र शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित बैठक में एक स्वर में कहा गया कि उत्तराखंड सरकार के आदेश के बाबजूद परिवहन निगम में समायोजित होने से छूट गए मृतक आश्रितों को शीघ्र सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पर विलम्ब हो रहा है । उन्होंने कहा वंचित मृतक आश्रितों को शीघ्र सरकारी नौकरी दिए जाने के लिए गम्भीरता से विचार किया जाना नितांत आवश्यक है।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि एक शिष्टमंडल जल्द ही सूबे मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव एवं प्रबंध निदेशक परिवहन निगम से मुलाकात कर समायोजन के मामले में वार्ता कर उन्हें नियुक्ति दिए जाने की मांग करेगा।

इस दौरान गंगा गिरि गोस्वामी, डां दिनेश चंद्र शास्त्री के अलावा पुष्पा गुप्ता, कुलदीप कुमार, इंदिरा देवी, कमलेश देवी, विनोद कुमार, शांति देवी, तारा देवी, देवकी देवी,पार्वती देवी, अनीता देवी, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page