टनकपुर में मॉडल क्रू स्टेशन बस्तिया मे वन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, आवश्यक सुरक्षा उपायों व बचाव की दी गयीं जानकारी।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में मॉडल क्रू स्टेशन बस्तिया मे वन एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन, आवश्यक सुरक्षा उपायों व बचाव की दी गयीं जानकारी।

टनकपुर (चम्पावत)। अग्निशमन विभाग टनकपुर द्वारा बुधवार को बस्तिया अनुभाग अंतर्गत मॉडल क्रू स्टेशन बस्तिया में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं बचाव प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में अग्निशमन अधिकारियों ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यप्रणाली का अभ्यास कराया। साथ ही फील्ड अभ्यास के माध्यम से विभिन्न आपदा परिस्थितियों में सतर्कता बरतने और समय रहते प्रभावी कदम उठाने के बारे में जानकारी दी ।

कार्यक्रम में बस्तिया अनुभाग के समस्त वॉचर एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त अभ्यास से आपातकालीन स्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा जनहानि एवं नुकसान को कम करने में सहायता मिलती है।

मॉक ड्रिल में अनुभाग अधिकारी वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह बोहरा, चंद्रकुंवर बिष्ट, वन बीट अधिकारी योगेश जोशी, संदीप कुमार, नारायण दत्त जोशी, दिव्यांशु, प्रियंका बिष्ट, अग्निशमन विभाग से वीरेंद्र कुमार, कृष्ण सिंह, भावना पंत, नीलम रावत, विक्रम गिरी के अलावा तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page